Firebase कंसोल का इस्तेमाल करके, टेस्टर को Android ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराना


इस गाइड में, App Distribution पर APK अपलोड करने और Firebase कंसोल का इस्तेमाल करके, टेस्टर को बिल्ड उपलब्ध कराने का तरीका बताया गया है.

शुरू करने से पहले

  1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने Android प्रोजेक्ट में Firebase जोड़ें.

    अगर आपको Firebase के किसी अन्य प्रॉडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना है, तो आपको सिर्फ़ एक प्रोजेक्ट बनाना होगा और अपने ऐप्लिकेशन को रजिस्टर करना होगा. हालांकि, अगर आपको आने वाले समय में अन्य प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना है, तो ऊपर लिंक किए गए पेज पर दिए गए सभी चरणों को पूरा करना न भूलें.

  2. Firebase कंसोल का App Distribution पेज खोलें. जब आपसे पूछा जाए, तब अपना Firebase प्रोजेक्ट चुनें. इसके बाद, ऐप्लिकेशन स्विचर का इस्तेमाल करके अपना ऐप्लिकेशन चुनें और शुरू करें पर क्लिक करें.

पहला चरण. अपना ऐप्लिकेशन बनाना

जब आपको अपने ऐप्लिकेशन के रिलीज़ से पहले वाले वर्शन को टेस्टर के साथ शेयर करना हो, तो सामान्य प्रोसेस का इस्तेमाल करके अपना APK बनाएं. आपको APK पर अपने डीबग पासकोड या ऐप्लिकेशन साइनिंग पासकोड से साइन करना होगा.

दूसरा चरण. टेस्टर के साथ ऐप्लिकेशन शेयर करना

अपने ऐप्लिकेशन को टेस्टर के साथ शेयर करने के लिए, Firebase कंसोल का इस्तेमाल करके अपनी APK फ़ाइल अपलोड करें:

  1. Firebase कंसोल का App Distribution पेज खोलें. जब कहा जाए, तब अपना Firebase प्रोजेक्ट चुनें.

  2. रिलीज़ पेज पर, ड्रॉप-डाउन मेन्यू से वह ऐप्लिकेशन चुनें जिसे आपको डिस्ट्रिब्यूट करना है.

  3. ऐप्लिकेशन की APK फ़ाइल को अपलोड करने के लिए, उसे कंसोल में खींचें और छोड़ें.

  4. अपलोड पूरा होने के बाद, टेस्टर ग्रुप और उन टेस्टर के नाम डालें जिन्हें आपको बिल्ड भेजना है. इसके बाद, बिल्ड के लिए रिलीज़ नोट जोड़ें.

    टेस्टर ग्रुप बनाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, टेस्टर मैनेज करना लेख पढ़ें.

  5. टेस्टर के लिए बिल्ड उपलब्ध कराने के लिए, बंटवारा करें पर क्लिक करें. टेस्टर को ऐप्लिकेशन की जांच करने के लिए, ईमेल से अपने-आप न्योता मिल जाता है.

  6. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको टेस्टर के साथ किसी रिलीज़ का लिंक शेयर करना है, तो लिंक आइकॉन पर क्लिक करें. इससे रिलीज़ का लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाएगा. हालांकि, ऐसा सिर्फ़ उन टेस्टर के साथ किया जा सकता है जिनके पास रिलीज़ का ऐक्सेस है.

बिल्ड डिस्ट्रिब्यूट करने के बाद, यह Firebase कंसोल के App Distribution डैशबोर्ड में 150 दिनों (पांच महीने) तक उपलब्ध रहता है. जब बिल्ड की समयसीमा खत्म होने में 30 दिन बाकी होते हैं, तब आपको और टेस्टर को सूचना मिलती है. यह सूचना, कंसोल और टेस्टर के टेस्ट डिवाइस पर मौजूद बिल्ड की सूची में दिखती है.

जिन टेस्टर को ऐप्लिकेशन टेस्ट करने का न्योता नहीं मिला है उन्हें ईमेल से न्योते भेजे जाते हैं, ताकि वे टेस्ट शुरू कर सकें. साथ ही, मौजूदा टेस्टर को ईमेल से सूचनाएं मिलती हैं कि नई बिल्ड टेस्ट करने के लिए तैयार है. टेस्ट ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के निर्देशों के लिए, App Distribution के साथ टेस्टर के तौर पर सेट अप करना लेख पढ़ें. Firebase कंसोल में जाकर, हर टेस्टर की स्थिति को मॉनिटर किया जा सकता है. इससे यह पता चलता है कि उन्होंने न्योता स्वीकार किया है या नहीं और उन्होंने ऐप्लिकेशन डाउनलोड किया है या नहीं.

टेस्टर के पास, ऐप्लिकेशन को टेस्ट करने के न्योते को स्वीकार करने के लिए 30 दिन होते हैं. इसके बाद, न्योते की समयसीमा खत्म हो जाती है. जब किसी न्योते की समयसीमा खत्म होने में पांच दिन बाकी होते हैं, तब रिलीज़ पर टेस्टर के बगल में Firebase कंसोल में, समयसीमा खत्म होने की सूचना दिखती है. न्योते को रिन्यू किया जा सकता है. इसके लिए, टेस्टर की लाइन में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इस्तेमाल करके, न्योता फिर से भेजें.

अगले चरण