Firebase In-App Messaging
ऐप्लिकेशन के सक्रिय उपयोगकर्ताओं को कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से मैसेज भेजें.
Firebase In-App Messaging का इस्तेमाल करके, लोगों को अपने ऐप्लिकेशन को एक्सप्लोर करने और नई चीज़ें खोजने के लिए बढ़ावा दें: अपने ई-कॉमर्स ऐप्लिकेशन में सेल या कूपन हाइलाइट करें, अपने गेम में सुराग या सलाह दें या अपने सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन में लाइक या शेयर करने के लिए कहें.
क्या आप इसे इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं? अपना प्लैटफ़ॉर्म चुनें:
मुख्य सुविधाएं
| लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने वाले और उनके काम के मैसेज भेजना | Firebase In-App Messaging ऐसे समय पर मैसेज भेजता है जब उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है: जब उपयोगकर्ता आपके ऐप्लिकेशन में मौजूद हों. जब उपयोगकर्ता आपके इन-ऐप्लिकेशन स्टोर पर जाएं, तब उन्हें अपनी बड़ी सेल का प्रमोशन दिखाएं. ऐसा तब न करें, जब वे किराने की दुकान पर लाइन में खड़े हों. जब उपयोगकर्ता आपका गेम खेल रहे हों, तब उन्हें नए लेवल के बारे में बताएं. ऐसा तब न करें, जब वे कोई बड़ा गेम देखने के लिए बैठे हों. |
| ऑडियंस या व्यवहार के हिसाब से मैसेज टारगेट करना | Firebase In-App Messaging, Analytics और इंपोर्ट किए गए सेगमेंट के साथ काम करता है. इससे आपको ऐसे टूल मिलते हैं जिनकी मदद से, उन उपयोगकर्ताओं को मैसेज भेजे जा सकते हैं जिन तक आपको पहुंचना है. क्लाइंट की विशेषताओं, उपयोगकर्ताओं की डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह) या पिछले व्यवहार के आधार पर मैसेज भेजें. |
| अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टम अलर्ट बनाना | Firebase In-App Messaging की मदद से, कुछ ही क्लिक में मैसेज की स्टाइल, दिखने का तरीका, डिसप्ले ट्रिगर, और कॉन्टेंट को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इससे, प्रमोशन से जुड़े ऑफ़र भेजने से लेकर उपयोगकर्ताओं को अपने ऐप्लिकेशन के नए वर्शन पर अपडेट करने के लिए कहने तक, हर काम किया जा सकता है. |
लागू करने का पाथ
| ऐप्लिकेशन कनेक्ट करना | सबसे पहले, Firebase कंसोल में जाकर, अपने ऐप्लिकेशन में Firebase जोड़ें. | |
| एसडीके टूल को इंटिग्रेट करना | Swift Package Manager या Gradle का इस्तेमाल करके, अपने ऐप्लिकेशन में Firebase In-App Messaging SDK जोड़ें. | |
| अपना पहला मैसेज बनाना | अपना पहला मैसेज लिखने, उसे पसंद के मुताबिक बनाने, और उसे टारगेट करने के लिए, Firebase कंसोल पर जाएं. |
अगले चरण
- Firebase In-App Messaging की मदद से क्या-क्या किया जा सकता है, यह जानने के लिए इस्तेमाल के सामान्य उदाहरण देखें.
- इन-ऐप्लिकेशन मैसेजिंग कैंपेन बनाने का तरीका जानें.
- A/B टेस्टिंग की मदद से Firebase In-App Messaging एक्सपेरिमेंट बनाने का तरीका जानें.