| प्लैटफ़ॉर्म चुनें: | iOS+ Android Web Flutter Unity C++ |
इस क्विकस्टार्ट में, अपने ऐप्लिकेशन में Google Analytics जोड़ने और इवेंट लॉग करना शुरू करने का तरीका बताया गया है.
Google Analytics आपके ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल और उपयोगकर्ता के व्यवहार से जुड़ा डेटा इकट्ठा करता है. SDK टूल दो मुख्य तरह की जानकारी लॉग करता है:
- इवेंट: आपके ऐप्लिकेशन में क्या हो रहा है. जैसे, उपयोगकर्ता की कार्रवाइयां, सिस्टम में होने वाले इवेंट या गड़बड़ियां.
- उपयोगकर्ता प्रॉपर्टी: ऐसे एट्रिब्यूट जिन्हें आपने अपने उपयोगकर्ता आधार के सेगमेंट के बारे में बताने के लिए तय किया है. जैसे, भाषा से जुड़ी प्राथमिकता या भौगोलिक जगह.
Analytics कुछ इवेंट और उपयोगकर्ता प्रॉपर्टी को अपने-आप लॉग करता है. इन्हें चालू करने के लिए, आपको कोई कोड जोड़ने की ज़रूरत नहीं होती.
शुरू करने से पहले
अगर आपने अब तक
firebase_coreइंस्टॉल नहीं किया है, तो इसे इंस्टॉल करें. साथ ही, अपने ऐप्लिकेशन में शुरुआती कोड जोड़ें.Firebase कंसोल में, अपने ऐप्लिकेशन को Firebase प्रोजेक्ट से जोड़ें.
(सुझाया गया) अपने प्रोजेक्ट में AdSupport फ़्रेमवर्क जोड़ें, ताकि ऑडियंस और कैंपेन एट्रिब्यूशन जैसी अन्य सुविधाएं चालू की जा सकें.
अपने ऐप्लिकेशन में Analytics SDK जोड़ना
प्लग-इन इंस्टॉल करने के लिए, अपने Flutter प्रोजेक्ट के रूट से यह कमांड चलाएं:
flutter pub add firebase_analyticsइसके बाद, अपने Flutter ऐप्लिकेशन को फिर से बनाएं:
flutter runइंस्टॉल हो जाने के बाद, अपने Dart कोड में इंपोर्ट करके,
firebase_analyticsप्लग-इन को ऐक्सेस किया जा सकता है:import 'package:firebase_analytics/firebase_analytics.dart';FirebaseAnalyticsपरinstanceप्रॉपर्टी को ऐक्सेस करके, Firebase Analytics का नया इंस्टेंस बनाएं:FirebaseAnalytics analytics = FirebaseAnalytics.instance;
इवेंट लॉग करना शुरू करें
FirebaseAnalytics इंस्टेंस बनाने के बाद, लाइब्रेरी के log- तरीकों से
इवेंट लॉग किए जा सकते हैं.
कुछ इवेंट सभी ऐप्लिकेशन के लिए सुझाए जाते हैं . वहीं, कुछ इवेंट खास तरह के कारोबार या वर्टिकल के लिए सुझाए जाते हैं. रिपोर्ट में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, सुझाए गए इवेंट को उनके तय पैरामीटर के साथ कॉन्फ़िगर करना चाहिए. ऐसा करने से, आने वाले समय में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं और इंटिग्रेशन का फ़ायदा भी मिलेगा. इस सेक्शन में, पहले से तय इवेंट को लॉग करने का तरीका बताया गया है. इवेंट लॉग करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, इवेंट लॉग करना लेख पढ़ें.
यहां दिए गए कोड से, चेकआउट इवेंट लॉग होता है:
await FirebaseAnalytics.instance
.logBeginCheckout(
value: 10.0,
currency: 'USD',
items: [
AnalyticsEventItem(
itemName: 'Socks',
itemId: 'xjw73ndnw',
price: '10.0'
),
],
coupon: '10PERCENTOFF'
);
अगले चरण
- अपने इवेंट की पुष्टि करने के लिए, DebugView का इस्तेमाल करें.
- Firebase कंसोल में अपना डेटा देखें.
- इवेंट और उपयोगकर्ता प्रॉपर्टी के बारे में गाइड पढ़ें.
- BigQuery में अपना डेटा एक्सपोर्ट करने का तरीका जानें.