इवेंट लॉग करें

प्लैटफ़ॉर्म चुनें: iOS+ Android वेब Flutter Unity C++


इवेंट से आपको यह अहम जानकारी मिलती है कि आपके ऐप्लिकेशन में क्या हो रहा है. जैसे, उपयोगकर्ता की कार्रवाइयां, सिस्टम में होने वाले इवेंट या गड़बड़ियां.

Analytics आपके लिए कुछ इवेंट अपने-आप लॉग करता है. इन्हें पाने के लिए, आपको कोई कोड जोड़ने की ज़रूरत नहीं है. अगर आपके ऐप्लिकेशन को ज़्यादा डेटा इकट्ठा करना है, तो अपने ऐप्लिकेशन में 500 अलग-अलग Analytics इवेंट टाइप लॉग किए जा सकते हैं. अगर Google Analytics 360 का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो 2,000 इवेंट टाइप लॉग किए जा सकते हैं. आपका ऐप्लिकेशन जितने चाहे उतने इवेंट लॉग कर सकता है. इसकी कोई सीमा नहीं है. ध्यान दें कि इवेंट के नाम केस-सेंसिटिव (बड़े और छोटे अक्षरों में अंतर) होते हैं. अगर दो इवेंट के नाम भले ही एक जैसे हों, लेकिन केस-सेंसिटिव होने की वजह से उन्हें अलग-अलग इवेंट के तौर पर लिया जाएगा.

शुरू करने से पहले

पक्का करें कि आपने अपना प्रोजेक्ट सेट अप कर लिया हो और आपके पास Analytics का ऐक्सेस हो. इसके बारे में, Analytics का इस्तेमाल शुरू करें में बताया गया है.

लॉग इवेंट

firebase.analytics() इंस्टेंस को कॉन्फ़िगर करने के बाद, logEvent() तरीके का इस्तेमाल करके इवेंट लॉग किए जा सकते हैं. अगर आपको Google Analytics के बारे में पहले से पता है, तो यह तरीका gtag.js में event कमांड का इस्तेमाल करने जैसा ही है.

शुरुआत करने में आपकी मदद करने के लिए, Analytics SDK टूल कई तरह के सुझाए गए इवेंट तय करता है. ये इवेंट, अलग-अलग तरह के ऐप्लिकेशन में आम तौर पर इस्तेमाल होते हैं. इनमें खुदरा और ई-कॉमर्स, यात्रा, और गेमिंग ऐप्लिकेशन शामिल हैं. इन इवेंट के बारे में ज़्यादा जानने और इनका इस्तेमाल कब करना चाहिए, यह जानने के लिए सुझाए गए इवेंट लेख पढ़ें.

gtag.js इवेंट रेफ़रंस में, कई इवेंट और उनके पैरामीटर को लागू करने के बारे में जानकारी देखी जा सकती है.

यहां दिए गए उदाहरण में, select_content इवेंट को लॉग करने का तरीका बताया गया है:

Web

import { getAnalytics, logEvent } from "firebase/analytics";

const analytics = getAnalytics();
logEvent(analytics, 'select_content', {
  content_type: 'image',
  content_id: 'P12453'
});

Web

analytics.logEvent('select_content', {
  content_type: 'image',
  content_id: 'P12453',
  items: [{ name: 'Kittens' }]
});

पहले से तय पैरामीटर के अलावा, किसी भी इवेंट में ये पैरामीटर जोड़े जा सकते हैं:

  • कस्टम पैरामीटर: कस्टम पैरामीटर का इस्तेमाल, Analytics रिपोर्ट में डाइमेंशन या मेट्रिक के तौर पर किया जा सकता है. बिना संख्या वाले इवेंट पैरामीटर डेटा के लिए, कस्टम डाइमेंशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, किसी भी ऐसे पैरामीटर डेटा के लिए कस्टम मेट्रिक का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसे संख्याओं में बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता है. SDK टूल का इस्तेमाल करके कस्टम पैरामीटर लॉग करने के बाद, डाइमेंशन या मेट्रिक को रजिस्टर करें. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि वे कस्टम पैरामीटर, Analytics रिपोर्ट में दिखें. इसके लिए, Firebase कंसोल में, Analytics > कस्टम डेफ़िनिशन पर जाएं.

    कस्टम पैरामीटर का इस्तेमाल, ऑडियंस की उन परिभाषाओं में किया जा सकता है जो हर रिपोर्ट पर लागू हो सकती हैं. अगर आपका ऐप्लिकेशन किसी BigQuery प्रोजेक्ट से लिंक है, तो BigQuery में एक्सपोर्ट किए गए डेटा में कस्टम पैरामीटर भी शामिल होते हैं. Google Analytics 4 BigQuery Export पर जाकर, सैंपल क्वेरी और अन्य जानकारी पाएं.

  • value पैरामीटर: value एक सामान्य पैरामीटर है. यह किसी इवेंट से जुड़ी मुख्य मेट्रिक को इकट्ठा करने के लिए काम का है. उदाहरण के लिए, रेवेन्यू, दूरी, समय, और पॉइंट.

अगर आपके ऐप्लिकेशन की कुछ ऐसी ज़रूरतें हैं जो सुझाए गए इवेंट टाइप से पूरी नहीं होती हैं, तो आपके पास अपने कस्टम इवेंट लॉग करने का विकल्प होता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई गेम डेवलप किया जा रहा है और आपको यह ट्रैक करना है कि कोई खिलाड़ी किसी खास लक्ष्य को कब पूरा करता है, तो यहां दिए गए उदाहरण की तरह कोई इवेंट लॉग किया जा सकता है:

Web

import { getAnalytics, logEvent } from "firebase/analytics";

const analytics = getAnalytics();
logEvent(analytics, 'goal_completion', { name: 'lever_puzzle'});

Web

analytics.logEvent('goal_completion', { name: 'lever_puzzle'});

डैशबोर्ड में इवेंट देखना

Firebase कंसोल में, Analytics > इवेंट डैशबोर्ड में जाकर, अपने इवेंट के बारे में एग्रीगेट किए गए आंकड़े देखे जा सकते हैं.

इस डैशबोर्ड के बारे में इन बातों का ध्यान रखें:

  • डैशबोर्ड में, इवेंट की वे रिपोर्ट दिखती हैं जो आपके ऐप्लिकेशन से लॉग किए गए हर तरह के इवेंट के लिए अपने-आप बनती हैं.

  • डैशबोर्ड, दिन भर समय-समय पर अपडेट होता रहता है. तुरंत जांच करने के लिए, DebugView का इस्तेमाल करें.