GitHub ऐक्शन की मदद से, डिप्लॉयमेंट को Firebase Hosting के साथ इंटिग्रेट किया जा सकता है. GitHub ऐक्शन से आपको ये फ़ायदे मिल सकते हैं:
यह आपकी GitHub रिपॉज़िटरी पर हर पीआर के लिए, झलक दिखाने वाला नया चैनल (और उससे जुड़ा झलक दिखाने वाला यूआरएल) बनाता है.
यह पीआर में, झलक दिखाने वाले यूआरएल के साथ एक टिप्पणी जोड़ता है, ताकि आप और हर समीक्षक, आपके ऐप्लिकेशन के "झलक" वर्शन में पीआर के बदलावों को देख और टेस्ट कर सकें.

यह हर कमिट से होने वाले बदलावों के साथ, झलक दिखाने वाले यूआरएल को अपडेट करता है. इसके लिए, यह उससे जुड़े झलक दिखाने वाले चैनल पर अपने-आप डिप्लॉय करता है. हर नए कमिट के साथ, यूआरएल नहीं बदलता.
(ज़रूरी नहीं) पीआर के मर्ज होने पर, यह आपकी GitHub रिपॉज़िटरी की मौजूदा स्थिति को आपके लाइव चैनल पर डिप्लॉय करता है.
अहम जानकारी: झलक दिखाने वाले यूआरएल का इस्तेमाल करने पर, आपका ऐप्लिकेशन आपके Firebase प्रोजेक्ट के असली बैकएंड संसाधनों के साथ इंटरैक्ट करता है.
Firebase Hosting पर डिप्लॉय करने के लिए, GitHub ऐक्शन सेट अप करना
कोई GitHub रिपॉज़िटरी (सार्वजनिक या निजी) बनाएं या पहले से मौजूद किसी रिपॉज़िटरी का इस्तेमाल करें. आपके पास रिपॉज़िटरी के लिए, एडमिन की अनुमतियां होनी चाहिए.
अपनी रिपॉज़िटरी के स्थानीय वर्शन में, Firebase Hosting का इस्तेमाल करके,
firebase initनिर्देश सेट अप करें.अगर आपने Hosting सेट अप नहीं किया है, तो अपनी स्थानीय डायरेक्ट्री के रूट से, निर्देश का यह वर्शन चलाएं:
firebase init hosting
अगर आपने पहले से ही Hosting सेट अप किया है, तो आपको सिर्फ़ Hosting के GitHub ऐक्शन वाले हिस्से को सेट अप करना होगा. अपनी स्थानीय डायरेक्ट्री के रूट से, निर्देश का यह वर्शन चलाएं:
firebase init hosting:github
सीएलआई के निर्देशों का पालन करें. इसके बाद, निर्देश GitHub ऐक्शन को सेट अप करने का काम अपने-आप कर लेगा:
यह आपके Firebase प्रोजेक्ट में एक सेवा खाता बनाता है. इस खाते के पास, Firebase Hosting पर डिप्लॉय करने की अनुमति होती है.
यह सेवा खाते की JSON कुंजी को एनक्रिप्ट करता है और उसे बताई गई GitHub रिपॉज़िटरी पर, GitHub सीक्रेट के तौर पर अपलोड करता है.
यह GitHub वर्कफ़्लो
yamlकॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें लिखता है. ये फ़ाइलें, नई बनाई गई सीक्रेट का रेफ़रंस देती हैं. ये फ़ाइलें, GitHub ऐक्शन को Firebase Hosting पर डिप्लॉय करने के लिए कॉन्फ़िगर करती हैं.
GitHub में, नई ब्रांच बनाएं और सीएलआई से बनाई गई वर्कफ़्लो
yamlफ़ाइलों को कमिट करें.अपनी GitHub रिपॉज़िटरी पर ब्रांच पब्लिश करें.
ब्रांच को मर्ज करें.
बस हो गया! इस GitHub रिपॉज़िटरी में, इसके बाद के हर पीआर को अपना "झलक दिखाने वाला यूआरएल" अपने-आप मिल जाएगा!
GitHub ऐक्शन के बारे में ज़्यादा जानें
Firebase, "Firebase Hosting पर डिप्लॉय करें" GitHub ऐक्शन को ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट के तौर पर बनाए रखता है. सोर्स कोड देखें.
"Firebase Hosting" GitHub ऐक्शन को और कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. जैसे, झलक दिखाने वाले चैनल के लिए, समयसीमा खत्म होने की तारीख को पसंद के मुताबिक बनाना या पीआर के मर्ज होने पर, लाइव न होने वाले चैनल को डिप्लॉय करने के लिए सेट करना. कॉन्फ़िगरेशन के उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानें.
आम तौर पर, GitHub ऐक्शन के बारे में ज़्यादा जानें.