Unity के लिए उपलब्ध Cloud Storage से जुड़ी गड़बड़ियां मैनेज करना

कभी-कभी, ऐप्लिकेशन बनाते समय समस्याएं आ सकती हैं और गड़बड़ी हो सकती है.

अगर आपको कोई गड़बड़ी दिखती है, तो उसे ठीक करने के लिए, गड़बड़ी के बारे में जानकारी देने वाला मैसेज देखें.

अगर आपने गड़बड़ी का मैसेज देख लिया है और Cloud Storage Security Rules के मुताबिक, आपको कार्रवाई करने की अनुमति है, लेकिन फिर भी गड़बड़ी ठीक नहीं हो रही है, तो सहायता पाने के लिए हमारे सहायता पेज पर जाएं और हमें बताएं कि हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं.

गड़बड़ी के मैसेज ठीक करना

गड़बड़ियां कई वजहों से हो सकती हैं. जैसे, फ़ाइल का मौजूद न होना, उपयोगकर्ता के पास चुनी गई फ़ाइल को ऐक्सेस करने की अनुमति न होना या उपयोगकर्ता का फ़ाइल अपलोड करना रद्द कर देना.

समस्या की सही पहचान करने और गड़बड़ी को ठीक करने के लिए, यहां उन सभी Firebase.Storage.StorageException गड़बड़ियों की पूरी सूची दी गई है जो हमारे क्लाइंट को दिख सकती हैं. साथ ही, यह भी बताया गया है कि ये गड़बड़ियां कैसे हो सकती हैं.

नाम वजह
ErrorUnknown ऐसी गड़बड़ी हुई जिसकी जानकारी नहीं है.
ErrorObjectNotFound बताए गए रेफ़रंस पर कोई ऑब्जेक्ट मौजूद नहीं है.
ErrorBucketNotFound Cloud Storage के लिए कोई बकेट कॉन्फ़िगर नहीं की गई है.
ErrorProjectNotFound Cloud Storage के लिए कोई प्रोजेक्ट कॉन्फ़िगर नहीं किया गया है.
ErrorQuotaExceeded आपकी बकेट के लिए तय की गई सीमा पार हो गई है. Cloud Storage for Firebase का इस्तेमाल करने के लिए, 'इस्तेमाल के हिसाब से शुल्क चुकाएं' वाला ब्लेज़ प्लान ज़रूरी है. अगर आपको स्पार्क प्लान वाले प्रोजेक्ट में यह गड़बड़ी दिख रही है, तो आपको ऐक्सेस वापस पाने के लिए, ब्लेज़ प्लान पर अपग्रेड करना होगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.
ErrorNotAuthenticated उपयोगकर्ता की पुष्टि नहीं हुई है. पुष्टि करें और फिर से कोशिश करें.
ErrorNotAuthorized उपयोगकर्ता के पास, अनुरोध की गई कार्रवाई करने की अनुमति नहीं है. यह पक्का करने के लिए कि आपके नियम सही हैं, उन्हें देखें.
ErrorRetryLimitExceeded किसी कार्रवाई (अपलोड करना, डाउनलोड करना, मिटाना वगैरह) के लिए तय की गई समयसीमा खत्म हो गई है. फिर से अपलोड करने की कोशिश करें.
ErrorInvalidChecksum क्लाइंट पर मौजूद फ़ाइल, सर्वर से मिली फ़ाइल के चेकसम से मेल नहीं खाती. फिर से अपलोड करने की कोशिश करें.
ErrorCanceled उपयोगकर्ता ने कार्रवाई रद्द कर दी.