कभी-कभी, ऐप्लिकेशन बनाते समय गड़बड़ी हो जाती है और काम के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते!
अगर आपको कोई गड़बड़ी दिखती है, तो गड़बड़ी को ठीक करने वाले टूल (या प्रॉमिस के लिए catch() फ़ंक्शन) की मदद से, गड़बड़ी के मैसेज को देखें.
अगर आपने गड़बड़ी का मैसेज देख लिया है और Cloud Storage Security Rules के मुताबिक, आपकी कार्रवाई की अनुमति है, लेकिन फिर भी गड़बड़ी ठीक नहीं हो रही है, तो हमारे सहायता पेज पर जाएं और हमें बताएं कि हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं.
गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करना
गड़बड़ियां कई वजहों से हो सकती हैं. जैसे, फ़ाइल का मौजूद न होना, उपयोगकर्ता के पास चुनी गई फ़ाइल को ऐक्सेस करने की अनुमति न होना या उपयोगकर्ता का फ़ाइल अपलोड रद्द कर देना.
समस्या की सही तरीके से पहचान करने और गड़बड़ी को ठीक करने के लिए, यहां उन सभी गड़बड़ियों की पूरी सूची दी गई है जो हमारे क्लाइंट को दिख सकती हैं. साथ ही, यह भी बताया गया है कि ये गड़बड़ियां क्यों हुई हैं.
| कोड | वजह |
|---|---|
storage/unknown |
कोई ऐसी गड़बड़ी हुई जिसकी जानकारी नहीं है. |
storage/object-not-found |
बताए गए रेफ़रंस पर कोई ऑब्जेक्ट मौजूद नहीं है. |
storage/bucket-not-found |
Cloud Storage के लिए कोई बकेट कॉन्फ़िगर नहीं की गई है |
storage/project-not-found |
Cloud Storage के लिए कोई प्रोजेक्ट कॉन्फ़िगर नहीं किया गया है |
storage/quota-exceeded |
आपकी Cloud Storage बकेट के लिए तय कोटा खत्म हो गया है. अगर आपने स्पार्क प्लान लिया है, तो 'इस्तेमाल के हिसाब से शुल्क चुकाएं' वाले ब्लेज़ प्लान पर अपग्रेड करने पर विचार करें. अगर आपने पहले से ही ब्लेज़ प्लान लिया है, तो Firebase की सहायता टीम से संपर्क करें. अहम जानकारी: |
storage/unauthenticated |
उपयोगकर्ता की पुष्टि नहीं हुई है. कृपया पुष्टि करें और फिर से कोशिश करें. |
storage/unauthorized |
उपयोगकर्ता के पास अनुरोध की गई कार्रवाई करने की अनुमति नहीं है. अपने सुरक्षा नियमों की जांच करके पक्का करें कि वे सही हों. |
storage/retry-limit-exceeded |
किसी कार्रवाई (अपलोड, डाउनलोड, मिटाना वगैरह) के लिए तय की गई समयसीमा खत्म हो गई है. फिर से अपलोड करने की कोशिश करें. |
storage/invalid-checksum |
क्लाइंट पर मौजूद फ़ाइल का चेकसम, सर्वर से मिली फ़ाइल के चेकसम से मेल नहीं खाता फिर से अपलोड करने की कोशिश करें. |
storage/canceled |
उपयोगकर्ता ने कार्रवाई रद्द कर दी है. |
storage/invalid-event-name |
इवेंट का नाम गलत है. यह इनमें से कोई एक होना चाहिए:
[`running`, `progress`, `pause`] |
storage/invalid-url |
refFromURL() को गलत यूआरएल दिया गया है. यह इस फ़ॉर्मैट में होना चाहिए:
gs://bucket/object या https://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/bucket/o/object?token=<TOKEN> |
storage/invalid-argument |
`put()` को दिया गया आर्ग्युमेंट, `File`, `Blob` या `
` `UInt8` Array होना चाहिए. putString() को दिया गया आर्ग्युमेंट, रॉ, `Base64` या `Base64URL` स्ट्रिंग होना चाहिए. |
storage/no-default-bucket |
Firebase कॉन्फ़िगरेशन की
storageBucket प्रॉपर्टी में कोई बकेट सेट नहीं की गई है. |
storage/cannot-slice-blob |
आम तौर पर, ऐसा तब होता है, जब स्थानीय फ़ाइल में बदलाव किया गया हो (मिटा दी गई हो, फिर से सेव की गई हो, वगैरह). पक्का करें कि फ़ाइल में कोई बदलाव न किया गया हो . इसके बाद, उसे फिर से अपलोड करने की कोशिश करें. |
storage/server-file-wrong-size |
क्लाइंट पर मौजूद फ़ाइल का साइज़, सर्वर से मिली फ़ाइल के साइज़ से मेल नहीं खाता. फिर से अपलोड करने की कोशिश करें. |